रिपोर्टर शैलेश पाठक
कटनी (21 अक्टूबर)- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण अनुश्रवण और निराकरण में एक बार फिर माह सितंबर की प्रदेश स्तरीय जारी ग्रेडिंग में आज की स्थिति में प्रथम समूह में अब्बल होकर जिला पंचायत कटनी ने प्रथम स्थान अर्जित किया है। आपको बता दें कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के अनुश्रवण और निराकरण हेतु जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत द्वारा प्रत्येक दिवस योजनावार समीक्षा की जाकर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत कटनी ने प्राप्त 999 शिकायतों का
संतुष्टि पूर्ण निराकरण कुल वेटेज 85.75 के साथ उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आगे भी इस रैंक को बरकरार रखने को कहा है तथा बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संतुष्टि पूर्ण निराकरण कुल वेटेज 85.75 के साथ उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने सीएम हेल्पलाइन का कार्य देख रहे विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आगे भी इस रैंक को बरकरार रखने को कहा है तथा बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।फोटो एक और दो।


