रिपोर्टर शैलेश पाठक
कटनी (21 अक्टूबर ) – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले की चारों विधानसभाओं में आगामी 17 नवंबर को मतदान संपन्न होना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद के निर्देश एवं सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत की निगरानी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जाकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला प्रशासन द्वारा विगत दिवस साधूराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद, जिला पंचायत के सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिशिर गेमावत सहित पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा प्रतिभागियों को विधानसभा निर्वाचन के तहत आगामी 17 नवंबर को संपन्न होने वाले मतदान में निर्भीक और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई तथा सभी उपस्थित जनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।


