मुख्य बाजार बड़े मंदिर के पास रोजाना दोपहर से लेकर रात्रि 10 बजे तक जनता को एवं वाहन चालकों को काफ़ी समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि हटधर्मी फल ठेले वाले अपनी आदत से बाज़ आने को तैयार नहीं हैं बाजार की मुख्य सड़क पर बीचों बीच ठेले खड़े कर के व्यापार करते हैं साथी अगर कोई इनका विरोध करता है तो विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा शहर में ठेले वालों पर समय समय पर कार्यवाही कर के अंकुश लगाया गया था परंतु अब शहर की प्रशासनिक व्यवस्था पुरी तरह से ठप हो गई है और ना ही किसी भी आधिकारी का ध्यान इस और जा रहा है जिसके कारण फिर एक बार फल ठेले वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं अब देखना यह है की जिम्मेदारों का ध्यान इस और कब जाता है


