सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश से आज दिनाक 20/10/2023 को पुलिस अनुभाग केवलारी जिला सिवनी के सीमावर्ती अनुभाग नैनपुर जिला मंडला के साथ अंतरजिला बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग मे श्रीमति अमृता दिवाकर अनु.अधि.(पुलिस) नैनपुर, श्री आशीष भराडे अनु.अधि.(पुलिस) केवलारी, निरीक्षक श्री जनक सिंह रावत थाना प्रभारी नैनपुर ,निरीक्षक श्री किशोर वामनकर थाना प्रभारी केवलारी, उपनिरीक्षक श्री मनोज जंघेला चौकी प्रभारी छिन्दा एवं अन्य कर्मचारीगण उपिस्थित रहे |
मीटिंग मे अनुभाग के सीमावर्ती संवेदनशील पोलिंग बूथ की जानकारी साझा की गई, सीमा पर लगे SST द्वारा वाहनों की सघन जांच करने, एक दूसरे के थाना क्षेत्र के स्थाई वारंटी, निगरानी बदमाशो व आपराधिक गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति/गिरोह की जानकारी साझा की गई।


