रिपोर्टर अंकित नेमा
विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना, जिला पंचायत सीईओ श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजली शाह एवं मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एनआईसी कक्ष नरसिंहपुर में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। विदित है कि रेंडमाइजेशन उपरांत ईवीएम रिटर्निंग अधिकारियों को प्रदान कर स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी। रेंडमाइजेशन उपरांत अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने ईवीएम वेयर हाऊस में रखी व्हीव्हीपैट, बेलिट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिले की चारों विधानसभाओं के रिटर्निंग ऑफिसर निर्वाचन सुपरवाइजर, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Election Commission of India


