रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी महेन्द्र सिंह चोहान एवं टीआई गौरव बुंदेला के कुशल नेतृव्य में सिटी पुलिस ने दो आरोपियो को 65000 रुपये की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी पुलिस ने गांजे और अवैध शराब के साथ आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। लगातार इटारसी पुलिस अवैध मादक प्रदार्थो के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इस सबंध में टीआई गौरव बुंदेला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शेख अमीर उर्फ अम्मू पिता शेख रसीद पीपल मोहल्ला एवं सेनू उर्फ शादाब शाह पीपल मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियो के पास से अवैध शराब जप्त की है। दोनों आरोपियों को घेराबंदरी कर गिरफ्तार किया है।दोनों के पास से 1000 देशी शराब के क्वार्टर जप्त किये है।शराब की कीमत 65000 रुपये है। दोनो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।आरोपियो को गिरफ्तार करने में आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू, एसआई राधेश्याम पंवार, महेन्द्र उइके,एसआई श्रद्धा राजपूत,राहुल पटेल,अनिल ठाकुर,संजय रघुवंशी,प्रधान आरक्षक भागवेन्र्द,आरक्षक हरीश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


