मऊरानीपुर (झांसी) मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष टोड़ीफतेहपुर कौशल किशोर मिश्रा के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान फेस 04 व शक्ति दीदी अभियान के तहत थाना टोड़ीफतेहपुर के बीट महिला कांस्टेबल 1991पूनम सिंह व महिला कांस्टेबल सादना सिंह नारी सुरक्षा ,नारी सम्मान ,नारी स्वावलंबन के तहत छक्की लाल गेड़ा विद्यालय टोड़ीफतेहपुर में महिलाओं एवं बच्चियों को एकत्रित कर उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में विभिन्न आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098, आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई उनकी समस्याओं को सुना गया एवं उनकी सुविधा हेतु पिंक कार्ड भी वितरित किए गए और योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक मुकेश गौतम, विशेष पाल सिंह, अश्वनी, गोपाल , सौरभ कुशवाहा के साथ हमराही उपासना , शान्ति देवी आदि स्टाफ मौजूद रहा।
मऊरानीपुर से मृतुन्जय सिंह की रिपोर्ट


