नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप व सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका द्वारा मतदान केंद्रों पर “चल री सखी” कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत मतदान केन्द्र पनारी में महिला मतदाताओं द्वारा चित्रकला, रंगोली, मतदाता शपथ ली गई। आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु महिला मतदताओं को प्रेरित किया गया।


