• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

by Manish Gautam Chiefeditor
October 10, 2023
in नर्मदापुरम
0
शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय नर्मदापुरम में दिनांक 10 अक्टूबर मंगलवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर की 11 टीम ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने मां सरस्वती की पूजन से किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालय से आए हुए टीम मैनेजर एवं कोच का स्वागत महाविद्यालय स्टॉफ द्वारा किया गया।
स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने सभी टीम मैनेजर एवं छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि 11 टीम का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना आपकी खेल के प्रति रुचि को दर्शा रहा है। खेल के मैदान में छात्राओं को देखकर महसूस हो रहा है कि आप पक्के खिलाड़ी हैं। वर्तमान समय के मोबाइल के खेल की आभासी दुनिया से मैदान तक आना आपकी खेल निष्ठा का परिचायक है। हार जीत खेल का हिस्सा है,पर यह हमें सीख देकर जाता है। खेल खूबियों को बढ़ाता है और स्वास्थ्य लाभ भी देता है ।
इस अवसर पर क्रीड़ा विभाग के विभाग में डॉ श्रीकांत दुबे, डॉ अरुण सिकरवार, डॉ जीसी पांडे, डॉ यशवंत निगवाल, डॉ सीएस राज, डॉ हर्षा चचाने, डॉ कंचन ठाकुर, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ रागिनी सिकरवार, कैलाश डोंगरे, वाय एस. चाहर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।
सेमीफाइनल शासकीय एमजीएम इटारसी एवं एनईएस महाविद्यालय नर्मदापुरम एवं शासकीय नर्मदा महाविद्यालय एवं शासकीय महाविद्यालय टिमरनी के बीच हुआ तथा फायनल मेच शासकीय महाविद्यालय टिमरनी एवं एनईएस महाविद्यालय नर्मदापुरम के मध्य हुआ जिसमें एनईएस महाविद्यालय नर्मदापुरम 30 – 21 के अंतराल 9 अंक से विजेता रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जैन ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्राफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में शासकीय कन्या महाविद्यालय पिपरिया, माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय माखननगर, एम जी एम महाविद्यालय इटारसी, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम, एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय नर्मदापुरम ,शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी, शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी मालवा, कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा, शासकीय महाविद्यालय हरदा, शास गृहविज्ञान महाविद्यालय नर्मदापुरम, की कबड्डी टीम ने प्रतियोगिता में सहभागिता की।
इस अवसर पर श्री रफीक अली, डॉ दशरथ मीणा, श्री अजय तिवारी, डॉ हेमंत चौधरी, डॉ मनीष चन्द्र चौधरी, डॉ कीर्ति दीक्षित, कुमारी सौम्या चौहान, डॉ. अनिल रजक, डॉ मनीषा तिवारी, श्री रघुवीर राजपूत ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर श्रीमती विमल कदम ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए इस आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में डॉ अर्चना सिंह , डॉ मंजू मेहरा ,श्री अनिल चौरे, डॉ प्रियंका चंदेल, श्री अनूप सिंह, डॉ प्रीति उदयपुरे, श्री रवि मिश्रा ,श्री मुकेश वशिष्ठ ,डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ जया केथवास, श्री राहुल सराठे, कोच के रूप में डॉ इरशाद खान, श्री राम कुमार यादव, श्री संजीव केथवास, श्रीमती नेहा दुबे, अंबिका राजपूत उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ किरण पगारे, डॉ. वर्षा चौधरी, डॉ. संगीता अहिरवार, डॉ संध्या राय, डॉ. विनीत कुमार अग्रवाल, डॉ पी आर मानकर, डॉ रीना मालवीय, डॉ. घनश्याम डेहरिया, स्वेता वर्मा, अंकिता तिवारी महाविद्यालय स्टॉफ एवं भारी संख्या में छात्राएँ उपस्थिति रही।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
आचार संहिता के साथ ही आरटीओ विभाग की टीम द्वारा चार पहिया वाहनों पर शुरू की कार्रवाई,मचा हड़कंप …. वीडियो

आचार संहिता के साथ ही आरटीओ विभाग की टीम द्वारा चार पहिया वाहनों पर शुरू की कार्रवाई,मचा हड़कंप .... वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d