रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। जिला मुख्यालय पर भोपाल तिराहे सहित अन्य चौक चौराहे पर परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर महोदय के निर्देश के पालन में परिवहन विभाग की जांच दल द्वारा नर्मदापुरम जिले के विभिन्न मार्गो पर आगामी चुनाव के मद्देनजर सघन जांच अभियान चलाते
हुए निम्न वाहन जिनमे अनाधिकृत नंबर प्लेट, अनाधिकृत नाम,मादक पदार्थ, अवैध नगदी,अवैध हथियार की तलाशी अभियान करते हुए 16 वाहनों से कुल चालानी राजस्व 10500 वसूला गया। आरटीओ विभाग के जांच दल द्वारा आचार संहिता में लगातार जांच एवं चालानी कार्यवाही की जाएगी।


