• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

विजयराघवगढ की सड़कों और कैमोर की तंग गलियों में घूमे कलेक्टर, एस.पी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 10, 2023
in कटनी
0
विजयराघवगढ की सड़कों और कैमोर की तंग गलियों में घूमे कलेक्टर, एस.पी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (10 अक्टूबर) – विधानसभा निर्वाचन की लागू आदर्श आचार संहिता का पालन कराने और निर्भीक होकर, बिना डर या भय के मतदान करने लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस बल द्वारा विजयराघवगढ में फ्लैग मार्च निकाला गया।

            कलेक्टर श्री प्रसाद और एसपी श्री रंजन  विजयराघवगढ के नवीन बस स्टैंड ,आजाद चौक, अंधा मोड़ और संकट मोचन चौराहा सहित अन्य सड़कों पर भ्रमण कर फ्लैग मार्च में शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य अफसरों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने गांव से बाजार आदि के काम से विजयराघवगढ आये ग्रामीणों से चर्चा किया और मतदान अवश्य करने प्रेरित किया

नगर परिषद कैमोर की तंग गलियों का भ्रमण

            कलेक्टर श्री अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने नगर परिषद कैमोर के खलवारा बाजार, गुरूद्वारा से फ़्लैग मार्च शुरू किया। अमरैयापार स्कूल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर और एस पी ने अमरैयापार की तंग गलियों में घूम कर  दीवारों में लिखे राजनैतिक विज्ञापनों को अपने समक्ष ही पुताई करवाया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत अन्य जगहों के भी राजनीतिक विज्ञापनों के बैनर , पोस्टर, फ्लैक्स हटवाने और दीवार लेखन की पुताई करवाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक कैमोर स्थित शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला अमरैयापार पहुंच कर कक्षा में पहुंचे जहां उन्होंने बी.एल.ओ एस.जे.एन गौतम से मतदाता सूची में जोडे गए नवीन मतदाताओं एवं अलग किये गए मतदाताओं की जानकारी भी ली।  यहां तीसरी की कक्षा से पहाड़ा सुनाने को कहा तो छात्रा रागिनी ने फटाफट 4का पहाड़ा कलेक्टर को, सुनाया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने सही- सही पहाड़ा सुनाने पर छात्रा को शाबाशी दी।

दशहरा पर्व पर आयोजित करें मतदाता जागरूकता गतिविधियां

            कैमोर भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद नें दशहरा पर्व पर यहां ग्राउण्ड में आयोजित होनें वाले रावण दहन कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करनें के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
देवरी मझगवां के पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने दिया निर्देश

देवरी मझगवां के पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने दिया निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d