कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक श्री रंजन ने ग्राम देवरी मझगवां के दीवारों में राजनैतिक प्रचार के लिखे संदेश को संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्रवाई कराने एस.डी.एम महेश मंडलोई को निर्देशित किया। साथ ही यहां अब तक राजनैतिक विज्ञापनों की पुताई नहीं कराने पर कलेक्टर ने देवरी मझगवां के पंचायत सचिव हरिशंकर अवस्थी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।


