*आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों पर यातायात पुलिस ने की कार्यवाही*
सागर पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले वाहनों के प्रति सख्त कार्यवाही की जा रही है आज दिनांक को चार पहिया वाहनों पर अमानक नंबर प्लेट ,हूटर , शीशे पर काली फिल्म आदि जो आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए हैं ऐसे 32 वाहनों पर कार्यवाही की गई है सागर पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी सागर पुलिस द्वारा सभी से अपील की गई है कृपया वाहनों पर अमानक नंबर प्लेट न लगाये हुटर,सायरन विधि विरुद्ध वाहनों में अंकित पदनाम आदि का उपयोग बिल्कुल भी ना करें यातायात नियमों का पालन करें


