कटनी । अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री मती साधना परस्ते ने रात्रि 9.50 बजे विधानसभा निर्वाचन के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद और चौकस मिले। अपर कलेक्टर ने कर्मचारियों के ड्यूटी रजिस्टर का भी अवलोकन किया।


