• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 15, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मानस चैंपियंस लीग 2023 का साक्षात्कार कल,साक्षात्कार में इटारसी व नर्मदापुरम के लगभग 170 छात्र छात्राओं को बुलाया गया है

by Manish Gautam Chiefeditor
October 7, 2023
in नर्मदापुरम
0
मानस चैंपियंस लीग 2023 का साक्षात्कार कल,साक्षात्कार में इटारसी व नर्मदापुरम के लगभग 170 छात्र छात्राओं को बुलाया गया है
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मानस चैंपियंस लीग 2023 का साक्षात्कार कल,साक्षात्कार में इटारसी व नर्मदापुरम के लगभग 170 छात्र छात्राओं को बुलाया गया है

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। जिला स्तरीय मानस चैंपियंस लीग 2023 का साक्षात्कार कल इटारसी व नर्मदापुरम में संपन्न होगा। साक्षात्कार में इटारसी व नर्मदापुरम के लगभग 170 छात्र छात्राओं को बुलाया गया है जिन्होंने इस प्रतियोगिता में 90 या उससे अधिक अंक अर्जित किए थे। इस वर्ष बच्चो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए मानस चैंपियन लीग का साक्षात्कार दो पारीयो में इटारसी व नर्मदापुरम में सम्पन्न कराया जाएगा। इटारसी व उसके आसपास के ग्रामीण स्कूलों के बच्चो का साक्षात्कार इटारसी में ही पत्रकार भवन में प्रातः 10 बजे से लिया जाएगा तथा नर्मदापुरम व उसके पास के स्कूल के बच्चो का साक्षात्कार नर्मदापुरम में ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में दोपहर 4 बजे से होगा जिससे बच्चो को आवागमन में सुविधा हो सके। मानस चैंपियन लीग का शुभारम्भ इस वर्ष जुलाई माह के प्रथम सप्ताह से शुरू हो चुका था। मानस चैंपियंस लीग का यह सफलतम 8वा वर्ष व 7वा संस्करण है । इस वर्ष जिले के सभी स्कूलों में लगभग 5000 प्रश्न पत्रों का वितरण किया गया था। जिले के सभी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मानस चैम्पियन लीग के प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री रामचरित मानस से संबधित 38 प्रश्नों को मानस चैंपियंस लीग में समाहित किया गया था जिन्हे 100 अंको में विभाजित किया गया। जिसमे की वैकल्पिक प्रश्न,जोड़ी मिलान, रिक्त स्थान , लघु व दीर्घ उत्तरी प्रश्न सम्मिलित किए गए जिनके उत्तर प्रतिभागियों को देना था । मानस चैंपियंस लीग में कई प्रकार के विशेष पुरुस्कारों को प्रतिभागीयो को प्रदान किया जाता रहा है । इस वर्ष प्रथम पुरुस्कार 10000रू,द्वितीय पुरस्कार 5000रु व तृतीय पुरस्कार 3000रू रखा गया है। साथ ही तहसीलवार प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ साथ अन्य सांत्वना पुरस्कारो का वितरण भी किया जाएगा। मानस चैंपियंस लीग का आयोजन ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय द्वारा किया जाता हैं । प्रतियोगिता समन्वयक डॉ वैभव शर्मा ने यह भी बताया कि मानस चैंपियंस लीग का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्री रामचंद्र जी के चरित्र चिंतन,मर्यादा, पारिवारिक परंपराओं से अवगत करवाना है। जिसे की नई पढ़ी अपने जीवन में समावेश करके उनका अनुसरण कर सके। मानस चैंपियन लीग में जिले के सभी स्कूल के छात्र – छात्राओं ने बड़े ही उत्साहित होकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया । नर्मदापुरम के पंडित रामलाल शर्मा स्कूल, स्प्रिगडले स्कूल ,नर्मदा विद्या निकेतन स्कूल, पाणिनी ज्ञानपीठ, सेमी रिटर्न स्कूल मालाखेड़ी, नर्मदा वैली स्कूल मालाखेड़ी, नर्मदा हाई स्कूल, सेमीरिटर्न स्कूल बाया वा इटारसी के वर्धमान स्कूल, शासकीय कन्या विद्यालय, गुरु नानक स्कूल, कुसुम मालपानी, प्रज्ञान हाई सेकेंडरी स्कूल, उत्कृष्ट हाई स्कूल केसला आदि ने मानस चैंपियन लीग 2023 को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई है। जिसमे इटारसी के प्रमोद पगारे वा उनके सहयोगियों ने विशेष योगदान दिया । इस वर्ष जिले के विभिन्न स्कूल में वितरित 5000 प्रश्न पत्रों में से भरे हुए प्राप्त लगभग 4000 प्रश्न पत्र प्राप्त हुए थे । ऋषिकुल विद्यालय द्वारा सभी प्रश्न पत्रों की जांच कर चयनित बच्चो को स्कूलों के माध्यम से व कॉल कर साक्षात्कार के बारे में सूचना दी जा चुकी है। अब बच्चो द्वारा साक्षात्कार में प्राप्त किए गए अंको के आधार पर वरीयता क्रम निर्धारित कर शीघ्र ही पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर सभी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लायंस क्लब इटारसी कपल एवं वात्सल्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में 50 मरीजों की डायलिसिस पूर्ण रूप से निशुल्क की गई

लायंस क्लब इटारसी कपल एवं वात्सल्य हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में 50 मरीजों की डायलिसिस पूर्ण रूप से निशुल्क की गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d