कलेक्टर अविप्रसाद ने जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से विधायक मुडवारा संदीप जासवाल की अनुशंसा पर जनपद पंचायत कटनी के अंतर्गत जिला पंचायत परिसर में प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण करने 92.89 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
जिला पंचायत परिसर में निर्मित होने वाले प्रशिक्षण केंद्र की निर्माण एजेंसी कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को बनाया गया है।


