कटनी (7 अक्टूबर )- विधान सभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के पालन एवं त्वरित निराकरण हेतु अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते ने जिले के समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिये है कि शासकीय अवकाश के दिनों में कार्यालय खुले रखना सुनिश्चित किया जाये, ताकि अवकाश के दिनों में नोडल अधिकारियों एवं निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रेषित की जाने वाली डॉक आपको प्राप्त हो सके।
उन्होंने अवकाश के दिनों में डॉक प्राप्त किये जाने के लिये विभाग के किसी जिम्मेदार कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर उसका नाम, पदनाम एवं मोबाइल नंबर की जानकारी अविलंब उपलब्ध कराने हेतु समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है।


