कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में बुरहानपुर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनांतर्गत आज 04 अक्टूबर को मासिक आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया। बुरहानपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव टेलीकास्ट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर नगर निगम कटनी के 45 वार्डो में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित किया गया।
वेंकट वार्ड स्थित निषाद स्कूल में महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी श्रीमति बीना बैनर्जी एवं वार्ड की सभी लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।
आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था के लिए निगमायुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल ने के.पी. शर्मा कार्यपालन यंत्री एवं रविशंकर पाण्डेय योजना प्रभारी को प्रभारी अधिकारी बनाया तथा मुख्यमंत्री के आयोजन की बेहतर व्यवस्था की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगर निगम कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
