• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 17, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

समय -सीमा की बैठक में तैयारियों के साथ आयें अधिकारी – कलेक्टर समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

by Manish Gautam Chiefeditor
October 4, 2023
in कटनी
0
समय -सीमा की बैठक में तैयारियों के साथ आयें अधिकारी – कलेक्टर  समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (4 अक्टूबर )- समय सीमा की बैठक में तैयारियों के साथ आयें। संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास उनके विभाग से जुड़े प्रकरणों की जानकारी हो, यह निर्देश कलेक्टर अवि प्रसाद ने समय सीमा की बैठक में दिये। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित हुई। इसमें कलेक्टर श्री प्रसाद ने शासन के महत्वपूर्ण पत्रों सहित आयोग को प्राप्त शिकायतों, लंबित न्यायालयीन प्रकरणों सहित समय सीमा के प्रकरणों का विस्तार से रिव्यू किया। उन्होने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने पेंडिंग प्रकरणों का निराकरण तेजी से करें।

इस दौरान जिला पंचायत सी.ई.ओ शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर संस्कृति शर्मा, प्रमोद चतुर्वेदी, एस.डी.एम कटनी राकेश चौररिया सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

निर्वाचन संबंधी निर्देशों का गंभीरता से करें पालन

                        समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद नें आगामी विधानसभा निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को  निर्वाचन संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कहा कि आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अवकाश प्रतिबंध संबंधी आदेश जारी कर दिए गए है अधिकारी कर्मचरी आदेश का कडाई से पालन करें। विभागीय अधिकारी अपने अपने विभागों से संबंधित आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। कलेक्टर श्री प्रदाद नें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आदर्श आचरण संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर शासकीय संपत्तियों से 48 घंटों के भीतर सार्वजनिक स्थानों से और 72 घंटों के भीतर निजी संपत्तियों का विरूपण हटानें की सख्ती से कार्यवाही करनें हेतु निर्देशित किया। इस दौरान निर्माण कार्याे की जानकारी भी 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करानें हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, लोकायुक्त प्रकरण सहित मनाविधकार आयोग संबंधी आयोग को प्राप्त शिकायतों एवं अन्य शिकायतों में विभाग द्वारा प्रस्तुत किये गए प्रतिवेदनों की समीक्षा कर लंबित शिकायतों का प्रतिवेदन शीध्र प्रस्तुत करनें के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये।

                        समय-सीमा की बैठक में मान्नीय उच्च न्यायालय में लंबित अवमानना संबंधी तीन प्रकरणों की समीक्षा की जाकर सी.ई.ओ जनपद पंचायत रीठी को विभागीय प्रकरण कपर कार्यवाही करनें तथा राजस्व विभाग के अवमानना प्रकरणों सहित अन्य न्यायालयीन प्रकरणों का रिव्यू कर लंबित प्रकरणों पर वकील से चर्चा करते हुए जवाबदावा प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए।

ई के.वायसी कार्य हेतु आयोजित करें संयुक्त बैठक

                        कलेकटर श्री प्रसाद ने आयुष्मान योजनांतर्गत नॉन आधार लिंक आयुष्मान कार्ड की ई-के.वाय सी कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लानें तथा जिले के ऐसे विभाग जिनके माध्यम से संचालित योजनाओं मंे ई.के.वायसी का कार्य कराया जाना है की संयुक्त बैठक आयोजित करनें के निर्देश दिए।

जर्जर शाला भवनों के धवस्तीकरण की कार्यवाही पर जताई नाराजगी

                        जिले के जर्जर शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला भवनों के धवस्तीकरण की कार्यवाही में गति न लानें पर डी.पी.सी को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए संबंधित बीआरसी को अनुविभागीय अधिकारियों से संपर्क कर कार्य में गति लानें के निर्देश कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा दिए गए। 

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले के शासकीय स्कूलों एवं मतदान केन्द्रों में उर्जा विभाग द्वारा किये गए विद्युतीकरण कार्य के सत्यापन की समीक्षा कर कराये गए कार्य का स्थल निरक्षण करानें तथा कार्य में गति लानें के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत भूमिहीन परिवारों को भूखंड उपलब्ध करानें, हाउसिंग बोर्ड द्वारा पिछले 10 वर्षाे में कराये गए कार्याे की जांच कराने सहित अन्य प्रकरणों की समीक्षा की जाकर विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
तीन दवा दुकानों की अनुज्ञप्तियां दो दिवस के लिए निलंबित

तीन दवा दुकानों की अनुज्ञप्तियां दो दिवस के लिए निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d