सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
आज दिनांक 30-09-2023 को श्री अभिषेक तिवारी पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के निर्देशन में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति घटित हो रहे अपराधों की रोकथाम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत सभागार सागर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा उक्त कार्यशाल का दीप प्रज्जवलन कर उदघाटन किया गया। उक्त कार्यशाला में पुलिस विभाग के थानो में कार्यरत बालकल्याण अधिकारी, उर्जा महिला हेल्प डेस्क प्रभारी तथा महिला बाल विकास विभाग के चाईल्ड लाइन, अनुसूचित जाति जन जाति छात्रावास के अधीक्षक, शिक्षा विभाग से विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य आदि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, ने अपना उदभोदन दिया साथ ही उक्त कार्यशाला में आमंत्रित माननीय न्यायालय श्रीमति ज्योति मिश्रा नवम अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, बाल कल्याण अधिकारी सागर, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सागर, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया श्री केतन अडलक द्वारा अपने-अपने विषयों पर उदभोधन एवं सहभागियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम, सायबर अपराधों की रोकथाम के विषय पर जानकारी दी गयी। माननीय न्यायालय ज्योति मिश्रा द्वारा पाॅक्सो एक्ट के अंतर्गत जानकारी दी गयी साथ ही जन साहस संस्था(एनजीओ) व्यक्तियों के मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम पुलिस विभाग एवं एनजीओ युवा विकास मण्डल, जन साहस के सहयोग से आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजन में महिला सुरक्षा शाखा एवं युवा विकास मण्डल संस्था(एनजीओ) के सदस्यों द्वारा अहम योगदान दिया गया।


