रिपोर्टर मुकेश चतुरवेदी
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने मतदान कर्मियों के लिए आयोजित हो रहे प्रशिक्षण में सम्मिलित नहीं होने वाले मतदान कर्मियों में से 21 को शोकाज नोटिस जारी कर उन्हें तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने की हिदायत दी है, अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई एक तरफ की जाएगी।
अपर कलेक्टर व प्रशिक्षण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार डामोर ने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन जिले की पांचो विधानसभाओं में कुल 69 मतदान कर्मी प्रशिक्षण में सम्मिलित नहीं हुए थे। जिसमें से 21 मतदान कर्मियों को सूचना प्राप्ति के उपरांत अनुपस्थित रहने के संबंध में कोई तथ्य जानकारी प्रस्तुत नहीं की इन 21 मतदान कर्मियों को शोकाज नोटिस जारी का स्पष्टीकरण का जबाब उनके द्वारा समय सीमा में प्रस्तुत नहीं किया जाता है। तो अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
अपर कलेक्टर श्री डामोर ने बताया कि आज जिन 21 मतदान कर्मियों को शोकाज नोटिस जारी किए गए उनमें सिरोंज विकासखंड के 9, विदिशा के 6 तथा कुरवाई, ग्यारसपुर एवं बासौदा विकासखंड सहित प्रत्येक के क्रमशः 2- 2 मतदानकर्मी शामिल हैं।
Jansampark Madhya Pradesh


