• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. सिडाना पेड न्यूज को लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशलमीडिया में निगरानी रखी जाएगी मीडिया सेल की बैठक संपन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
September 27, 2023
in मंडला
0
निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण – डॉ. सिडाना  पेड न्यूज को लेकर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशलमीडिया में निगरानी रखी जाएगी मीडिया सेल की बैठक संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के संबंध में मीडिया सेल की बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंधने आव्हान किया कि सभी निर्वाचन संबंधी कव्हरेज के दौरान सभी मीडियाजन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें। बैठक में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी तथा मीडिया से जुड़े विषयों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला योजना भवन में संपन्न हुई बैठक सह प्रशिक्षण में पर एडीएम राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, सीएल वर्मा, मास्टर ट्रेनर डीपी मिश्रा, श्रीकांत श्रीवास्तव एवं डीके रोहितास तथा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार एमसीएमसी का गठन की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है, जो आयोग के निर्देशानुसार विज्ञापनों तथा समाचारों की मॉनिटरिंग करेगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशलमीडिया में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पेड न्यूज प्राप्त होने पर व्यय राशि अभ्यर्थी के चुनावी खर्चे में जोड़ा जाएगा। कलेक्टर ने मीडियाकर्मियों से भ्रामक एवं असत्य खबरों से बचने का आव्हान किया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तथा प्रिंट मीडिया के लिए विज्ञापन प्रकाशन के लिए अनुमति के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी मीडिया संस्थान ऐसे विज्ञापन का प्रसारण या प्रकाशन नहीं करेगा जो विधि के अनुरूप न हो एवं जो नैतिकता भावना, मर्यादा या विचारों को ठेस पहुंचाता हो।
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि जिला स्तरीय एमसीएमसी के द्वारा प्रतिदिन प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की जांच की जाएगी। एमसीएमसी द्वारा पेड न्यूज के मामलों में रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा अभ्यर्थी को नोटिस जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उक्त राशि अभ्यर्थी के चुनावी खर्चे में जोड़ दी जाएगी। डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि व्हाट्सऐप ग्रुप में होने वाले चुनावी प्रचार-प्रसार को भी अभ्यर्थी के खर्चों में जोड़ा जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा जब यह बताया जाता है कि उनके द्वारा व्हाट्सऐप में इस प्रकार से प्रचार नहीं किया गया है तो मैसेज प्रसारित करने वाले व्यक्ति और व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अवकाश पर प्रस्थान करना अथवा मुख्यालय छोड़ना प्रतिबंधित

अवकाश पर प्रस्थान करना अथवा मुख्यालय छोड़ना प्रतिबंधित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d