• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

केसीएस विद्यालय परिसर में निशुल्क पुस्तकालय का कलेक्टर ने किया उद्घाटन प्रथम चरण में भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थी उठा सकेंगे इसका लाभ 25 लाख की लागत से केसीएस विद्यालय परिसर में विकसित होगी सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी, सभी परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ

by Manish Gautam Chiefeditor
September 25, 2023
in कटनी
0
केसीएस विद्यालय परिसर में निशुल्क पुस्तकालय का कलेक्टर ने किया उद्घाटन  प्रथम चरण में भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थी उठा सकेंगे इसका लाभ  25 लाख की लागत से केसीएस विद्यालय परिसर में विकसित होगी सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी, सभी परीक्षार्थियों को मिलेगा लाभ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (25 सितंबर )- भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और विशेष पहल करते हुए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा कोचिंग परिसर में एक सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी का गत शनिवार को उद्घाटन किया गया। इस लाइब्रेरी में सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। प्रथम चरण में जिला प्रशासन द्वारा संचालित निशुल्क भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थी इस लाइब्रेरी की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस लाइब्रेरी का लाभ कोचिंग के विद्यार्थी दोपहर 2 से शाम 5 तक पुस्तकालय के वातानुकूलित कक्ष में उठा सकेंगे।

केसीएस परिसर में खुलेगा सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय

                        कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले में शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास के तहत शहर के मध्य स्थित केसीएस कन्या शाला परिसर में सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय सह प्रशिक्षण केंद्र का विकास कराया जा रहा है। जिसके लिए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन जिला प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 25 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत माह महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा समीप स्थित वेंकट लाइब्रेरी के भ्रमण दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद से वहां आने वाले पाठकों विशेषकर विद्यार्थी वर्ग द्वारा लाइब्रेरी में और अधिक और उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराने मांग की गई थी। इसी तरह पिछले दिनों केसीएस कन्या शाला परिसर में संचालित निशुल्क भारत निर्माण कोचिंग के निरीक्षण दौरान भी वहां के विद्यार्थियों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने की मांग की थी। दोनों ही मांगों के मद्देनजर और विद्यार्थी हित को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों से किया वादा पूरा करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा केसीएस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में सर्वसुविधा युक्त लाइब्रेरी सह प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किए जाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार करा कर भोपाल भेजा था, जिसे स्वीकृति मिलने से अब जिले के विद्यार्थी वर्ग की मांग जल्द ही पूरी होने जा रही है। जिसके लिए वातानुकूलित पुस्तकालय सह प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कराकर इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तकों सहित प्रशिक्षण केंद्र की सभी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं की जायेंगी।

नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम में आगे आ रहे लोग

                        कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिले में साहित्य बोध को विकसित करने और विद्यार्थियों में पढ़ने को लेकर विशेष रुचि जगाने के उद्देश्य से नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम चलाई जा रही है। जिसको लेकर जनता का उत्साहजनक प्रतिसाद लगातार देखने मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों ने आगे आकर कलेक्टर श्री प्रसाद को अब तक बड़ी तादाद में उपयोगी किताबें भेंट की हैं। इसी क्रम में गत शनिवार को उप सरपंच ग्राम पंचायत जुहली आदर्श पांडे द्वारा भारत निर्माण कोचिंग पहुंचकर कलेक्टर श्री प्रसाद को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकें भेंट की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित इन पुस्तकों को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा भारत निर्माण कोचिंग परिसर में उद्घाटित लाइब्रेरी को भेंट किया गया है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर का नवाचार  सरकारी स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

कलेक्टर का नवाचार सरकारी स्कूल के अंग्रेजी के शिक्षकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d