कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना बुधवार को चीचली जनपद के ग्रामों का निरीक्षण करने पहुँची।यहाँ उन्होंने शाहपुर गौशाला का निरीक्षण किया। गौशाला का संचालन माँ नर्मदा स्व सहायता समूह के द्वारा किया जा रहा है।निरीक्षण के दौरान ग्राम सचिव ने बताया कि गौशाला की क्षमता 80 गौवंशों की है किंतु 56 गौवंश ही रखे गए हैं।इस संबंध में कलेक्टर सुश्री बाफना ने गौवंश बढ़ाने के निर्देश स्व सहायता समूह को दिए।साथ ही गौशाला की नियमित सफ़ाई करने और चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश राजस्व अमले को दिए।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Animal Husbandry, Madhya Pradesh Ministry of Fisheries, Animal Husbandry and Dairying Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh


