रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। खेलो एमपी चयन ट्रायल 2023 खेलो इंडिया यूथ गेम 2022 की तर्ज पर खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का आयोजन माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर संचनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय चयन ट्रायल ब्लॉक सुहागपुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड सोहागपुर में कबड्डी खो-खो, फुटबॉल,कुश्ती,जूडो,वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन,एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हॉकी, स्विमिंग,बास्केटबॉल, आर्चरी शूटिंग,शतरंज का चयन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल सोहागपुर एवं जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में किया गया जिसमें लगभग 250 खिलाड़ियों ने अपनी सहभागिता की इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक श्रीमती चंदा मिश्रा एवं अशोक दुबे प्राचार्य सरस्वती स्कूल एनके निखरा ,प्राचार्य जेएलएन कॉलेज सुहागपुर हमीर सिंह चंदेल, हेमराज लोग विकासखंड खेल अधिकारी के रूप में भाग लिया एवं निर्णायक श्री एनके खरे, जितेंद्र बैरागी, मुकेश रघुवंशी ,अभिषेक चौहान, आशु राय, लतीफ शाह ,हरिराम, मनोरमा , जयंत रघुवंशी ,श्रद्धा अहिरवार,अल्ताफ खान,मनीष, अर्चना, माया शर्मा, जायसवाल, पंचम नागवंशी, यशराज पटेल, अंशु छाबड़िया,अविनाश ठाकुर ने अपनी निर्णायक भूमिका निभाई।