रिपोर्ट -महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ धर्म नगरी के शाशकीय आत्मानन्द स्कूल में अध्य्यनरत कक्षा 12 वाणिज्य के प्रतिभावान और होनहार छात्र फुटबॉल खिलाड़ी गाब्रिएल जॉन का चयन 23rd ओपन स्तरीय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता की छत्तीसगढ़ की अंडर – 16 पुरुष टीम में हुआ था
गाब्रिएल जॉन ने छत्तीसगढ़ टीम की ओर से आयोजीत 23rd राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल टूर्नामेंट मे महाराष्ट्र की टीम को 4-1 से गोल दागकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है यह आयोजन सेंट.विन्सेंट पलोटी इंटरनेशनल आवासीय विद्यालय डोंगरगद मे सितम्बर 15 – 17 तक किया गया था।शाशकीय आत्मनद स्कूल डोंगरगद के शिक्षको व नेल्सन जॉन , एंडरसन निल जॉन , केरोल विली जॉन, ब्रुनो, स्टंडली फाक , सहित सभी ने जॉन परिवार के सदस्यो को बधाईं एवं शुभकामनाएं दी है ।


