• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 2, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण मुक्त हुई राबर्ट लाइन शाला और छात्रावास की भूमि*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 16, 2023
in कटनी
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य भी जारी, जागरूक वार्डन के जज्बे को कलेक्टर ने सराहा, दिए सम्मानित करने के निर्देश

 

कटनी। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के निर्देश पर नगर निगम सीमांतर्गत वार्ड क्रमांक 42 स्थित शासकीय छात्रावास रॉबर्ट लाइन की भूमि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर छात्रावास की भूमि को संरक्षित करने के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया है। जो द्रुत गति से निरंतर जारी है। उल्लेखनीय है कि उक्त छात्रावास की वार्डन द्वारा लगातार नगर निगम सहित विभागीय अधिकारियों को उक्त भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की जानकारी देने हुए शासकीय भूमि को संरक्षित करने हेतु कार्यवाही करने की मांग की थी। जिसको लेकर वार्डन द्वारा सभी संबंधित विभागों को लगातार पत्राचार भी किया गया था।
*थक हार कर कलेक्टर से की शिकायत*
नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास रॉबर्ट लाइन की वार्डन द्वारा उक्त छात्रावास और उससे लगी शाला प्रांगण की भूमि पर अवांछनीय तत्वों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किए जाने की शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों से लिखित रूप में कई बार की गई। लेकिन लगातार वर्षों से की जा रही शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही न होने देख वार्डन सरिता तिवारी द्वारा थक हार कर कलेक्टर श्री प्रसाद को लिखित शिकायत की गई। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी कलेक्टर श्री प्रसाद गत जनवरी माह में भ्रमण दौरान रॉबर्ट लाइन शाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे, उस वक्त भी वार्डन द्वारा उक्त शाला को संरक्षित करने बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने की मांग की थी। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तत्कालीन निगम आयुक्त को कार्यवाही करने निर्देशित किया था।
*हटे कब्जे, शुरू हुआ बाउंड्री वॉल निर्माण*
गत दिवस समय सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा निर्देशित किए जाने पर निगम आयुक्त द्वारा निर्देश के परिपालन में तत्काल अमला भेज कर उक्त छात्रावास और उससे लगी शाला की भूमि पर से अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही कराई गई। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर शाला की भूमि और छात्रावास को संरक्षित करने के लिए करीब 29 लाख की कीमत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया। जो तीव्र गति से जारी है।
*कलेक्टर ने वार्डन के जज्बे को सराहा*
शासकीय छात्रावास की भूमि को अतिक्रमण मुक्त और संरक्षित कराने के लिए अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करने पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक आवासीय छात्रावास की वार्डन के जज्बे की जमकर सराहना की। उन्होंने वार्डन सरिता तिवारी की जागरूकता की प्रशंसा करते हुए उसे सम्मानित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर रोल प्रेक्षक की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.