एन.के.जे. बजरिया क्षेत्र में किया भ्रमण दिये निर्देश
कटनी महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने गत सायं एन.के.जे. बजरिया में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत निर्मित की जा रही सी.सी. रोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपने सड़क की गुणवत्ता व मजबूती को देखने के साथ ही ठेकेदार को निर्देशित किया कि वह सड़क निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की लापरवाही न बरतें और क्षेत्र में मजबूत सड़क का निर्माण करें।
नगर के विभिन्न स्थलों में कायाकल्प अभियान के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहे है। इसी क्रम में एन.के.जे. क्षेत्र के बजरिया में अभियान के तहत बन रही सी.सी. सडक का महापौर श्रीमति सूरी ने गत सायं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपने सड़क की मजबूती व उसकी गुणवत्ता को देखने के साथ ही कहा कि सड़क निर्माण में किसी तरह की गफलत नहीं की जाय। ताकि वह काफी समय तक मजबूत रहे और क्षेत्रवासियों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान आपने ठेकेदार को सड़क निर्माण के दौरान तराई कार्य अच्छी तरह से कराने के निर्देश भी दिये। इस दौरान पार्षद अर्चना जायसवाल फामिदा आफताब एमआईसी सदस्य डाॅ. रमेश सोनी सुभाष शिब्बू साहू पार्षद सीमा श्रीवास्तव शकुन्तला सोनी इंजीनियर संजय मिश्रा ठेकेदार दीपू जायसवाल की उपस्थिति रहीं।


