अधिकारियों को दिये निर्देश
कटनी नगर के विभिन्न वार्डो में सीवर लाइन डालने का कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में सावरकर वार्ड स्थित शंभू टाकीज के पास चल रहे सीवर लाइन डालने व डब्ल्यू.बी.एम.रोड निर्माण कार्य का महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी गत सायं स्थल निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति को देखने के साथ ठेकेदार से चर्चा कर स्वास्थ्य अधिकारी को दिशा-निर्देश प्रदान किये।
महापौर श्रीमति सूरी ने गत सायं नई बस्ती क्षेत्र के सावरकर वार्ड स्थित शंभू टाकीज के पास किये जा रहे सीवर लाइन डालने व डब्ल्यू.बी.एम.रोड निर्माण के कार्य का वृहद स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण की गुणवत्ता को देखा और ठेकेदार से चर्चा कर उसे कार्य को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान महापौर ने मार्ग पर स्थित भवनों में डाउन पाइपों के अभाव में सड़क पर गिर रहे घरों के निस्तार के पानी को देखते हुये निर्माणाधीन सड़क की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्थानीय भवन मालिकों को अपने-अपने घरों में डाउन पाइप लगवाने की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दें। इस दौरान स्थानीय वार्ड पार्षद राजेश भास्कर एमआईसी सदस्य डाॅ. रमेश सोनी सुभाष शिब्बू साहू पार्षद सीमा श्रीवास्तव श्याम पंजवानी सहायक यंत्री अश्विनी पाण्डेय एवं ठेकेदार गुल्लू खम्परिया उपस्थित रहें।


