कटनी- मॉ एवं बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधायें प्रदान की जाती हैं । गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करने हेतु शासन द्वारा लक्ष्य कार्यक्रम चलाया गया है।
कार्यक्रम के तहत सोमवार को नेशनल असेसर डॉ जमाल अहमद चौधरी एस.डी.एम.ओ आसाम एवं डॉ मृत्युमजय बानिक डी.एच.एफ.डब्ल्यू.एम. त्रिपुरा के साथ राज्य स्तरीय मॉनीटर डॉ. प्रदीप सर द्वारा मॉ एवं बच्चों को दी जाने वाली सुविधायें गर्भावस्था से लेकर प्रसव पश्चात तक, प्रसव कक्ष की संपूर्ण प्रक्रिया, सामग्री की उपलब्धता, बी.एम.डब्ल्यू. मेनेजमेन्ट एवं संस्था में साफ-सफाई की व्यवस्था का नेशनल अस्सिमेन्ट किया गया।


