छिंदवाड़ा 27/8/23:भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष एवम भीम आर्मी कार्यकर्ताओ ने छिंदवाड़ा शहर कोतवाली थाने में आए नए थाना प्रभारी का स्वागत
आजाद समाज पार्टी छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष प्रदीप भाऊ ने बताया की , शहर कोतवाली थाने में थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगत साहब का स्तनांतर होने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी के पद पर आए नए टी आई विपुल गुलानी
से मिलकर भीम आर्मी एवम आजाद समाज पार्टी की और से पुष्प गुच्छ देकर किया गया स्वागत एवम शहर के लोगो कानूनी समस्याओं में सहयोग करने की आशा जताई।
थाना प्रभारी ने भी भीम आर्मी एवम आजाद समाज पार्टी के बारे में कहा की यह संघटन लॉ एंड ऑर्डर का हमेशा पालन करती हैं,इसलिए वो कभी भी कानून को हाथ में नहीं लेती हैं,भीम आर्मी संविधानिक लड़ाई लड़ने में हमेशा आगे होती है। आगे उन्होंने बताया की उनके और से सविधानिक सहयोग हमेशा रहेगा,इस वक्त आजाद समाज पार्टी छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष प्रदीप भाऊ जुलमे,भीम आर्मी जिला सचिव निहाल मेहरा,भीम आर्मी जिला महासचिव जितेंद्र कोचे,आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता सैजू सूर्यवंशी,एवम भीम आर्मी कार्यकर्ता अक्षय कोवले उपस्तित रहे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


