VIDEO देखे आप जानते हैं कि पिछले पांच दिन में छिंदवाड़ा शहर में तेंदुआ देखे जाने के कितने फोन वन विभाग के पास आए हैं… 2_ 4_ 10_ 50_ 100_ 150… नहीं 800 से भी ज्यादा फोन… कहीं झाड़ियों में कुत्ते की हलचल भी हो रही तो लोग छिंदवाड़ा रेंजर और उनकी टीम को तेदुआ आया कि खुश खबरी सुना रहें हैं… अब सुनिए इस 800+ कॉल में से मात्र एक यानि प्रियदर्शनी कालोनी में तेंदुआ के पगमार्क मिले हैं… वो भी दो दिन पहले, पिछले 48 घन्टे में उसका कोई मूवमेंट नहीं मिला है….लेकिन छिंदवाड़ा में सोशल मीडिया पर तेदुआ कभी पंप हाउस में दिख रहा कभी ऊँटखाना तो कभी ताजनगर और रात को तो तेंदुआ रीत गार्डन में टहल रहा था… तेंदुआ है कोई हलवा नहीं… इस तरह सोशल मीडिया पर कुछ भी लिखने और फर्जी, पुराने वीडियो वायरल करके हम मजे तो ले सकते हैं
लेकिन इसकी सजा भी हमेँ भुगतनी पड़ेगी, ये ध्यान रखना दोस्तों.. अभी आधी रात को भी सूचना मिलने पर वन विभाग की गश्ती टीम आ रही है… अगर हम इसी तरह अपने मजे के लिए बिल्ली और कुत्तों को तेंदुआ बताकर टीम के छकाते रहे तो वो कहानी याद कर लीजिए…
किसी दिन सच में शेर आ जाएगा और हमीं में से कोई चिल्लाता रह जाएगा…
सतर्क रहिए
सावधान रहिए
अफवाहों से बचना ही नहीं है बल्कि अफवाह फैलाना भी गलत व जुर्म है…
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


