रिपोर्टर शैलेश पाठक
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन जी के निर्देशित एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केडिया एवं सुश्री ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना कुठला पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर चोरी हुआ आटो को किया बरामद आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 26.08.2023 को प्रार्थी नरेश पटेल पिता सुखदेव पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी इंडिया होटल के पीछे कुठला कटनी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका ऑटो लोडर क्रमांक एमपी-21एल-1708 को इसका लडका रोहित पटेल इंडिया होटल के सामने खडा कर अपने घर चला गया था रात्रि मे कोई अज्ञात व्यक्ति ऑटो चोरी कर लिया है कि रिपोर्ट पर थाना कुठला मे धारा 379 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया जो थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना देकर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे आटो की तलाश पतासाजी हेतु एक टीम गठित की गई ऑटो की तलाश पतासाजी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिस ऑटो की पुलिस को तलाश है वह आटो को योगेश वर्मा निवासी गहोई कॉलोनी का रात्रि मे चाका की तरफ लेकर गया है मुखबिर सूचना पर तत्काल कुठला पुलिस संदेही योगेश वर्मा के घर जाकर तलाश किया जो घर पर उपस्थित मिला जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया और ऑटो को चाका बायपास के आगे रोड किनोर छिपाकर रखना बताया आरोपी योगेश वर्मा पिता तुलसीदास वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी गहोई कॉलोनी थाना कुठला से आटो लोडर कीमति 271118 रूपये का मसरूका बरामद किया गया।
विशेष भूमिकाः- थाना प्रभारी कुठला श्री अभिषेक चौबे के निर्देशन में सउनि. श्याम नारायण सिंह, प्रआर. 25 रामेश्वर सिंह, प्रआर. 50 अजय यादव, की विशेष भूमिका रही है।


