VIDEO कलेक्टर अवि प्रसाद ने शाम को जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के सलैया फाटक के पास हुई शुक्रवार को बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना।श्री प्रसाद ने यहां इलाजरत 7घायलों और उनके परिजनों से भेंट की। कलेक्टर ने बेहतर उपचार मुहैया कराने चिकित्सकों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने बस दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगतों को श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।


