• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

सोहागपुर विधानसभा में रोमांचक होगा विधानसभा चुनाव,आप पार्टी की एंट्री से होगा त्रिकोणीय मुकाबला

by Manish Gautam Chiefeditor
August 25, 2023
in नर्मदापुरम
0
सोहागपुर विधानसभा में रोमांचक होगा विधानसभा चुनाव,आप पार्टी की एंट्री से होगा त्रिकोणीय मुकाबला
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम/सोहागपुर। सोहागपुर विधानसभा के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो चुकी है । ऐसी स्थिति में विधानसभा में त्रिकोणी मुकाबला होने की संभावना नजर आ रही है। विगत रात्रि सेमरी हरचंद के समाजसेवी उमेश मित्तल के घर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आम आदमी की पार्टी की सदस्यता एवं प्रत्याशी चयन के लिए पंजाब प्रांत के मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी अतुल नागपाल ने इंजीनियर राजेश गुप्ता जो कि आम आदमी पार्टी के जिले के बड़े पदाधिकारी हैं उन्होंने आकर बैठक को संबोधित किया । उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के अनेक असंतुष्ट कार्यकर्ता दिखाई दिए। वर्ष 2008 से अस्तित्व में आई सोहागपुर विधानसभा में शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के ठाकुर विजयपाल सिंह लगातार तीन बार विधायक चुनाव जीत चुके हैं परंतु कहीं ना कहीं उनके स्थानीय नहीं होने के कारण अनेक स्थानीय कार्यकर्ता अपने आप को अलग सा महसूस कर रहे हैं । वही दो बार कांग्रेस ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को 2008 एवं 2013 में विधानसभा का टिकट दिया था परंतु सामाजिक समीकरणों के चलते भाजपा के ठाकुर विजयपाल सिंह को जीत हासिल हुई वही 2018 में कांग्रेस ने सतपाल पलिया को टिकट दिया वह भी सोहागपुर विधानसभा से बाहर के प्रत्याशी होने एवं सोहागपुर की जनता को वोट के लिए आकर्षित नहीं कर पाए । हां भाजपा का जीत का अंतर अपनी मेहनत एवं क्षेत्र में सक्रियता से काफी कम कर दिया।
नर्मदापुरम जिले में आम आदमी पार्टी के पंजाब के मंत्री अतुल नागपाल को प्रभारी बनाया गया है उनसे बातचीत करने पर की नर्मदापुरम जिला भारतीय जनता पार्टी का गढ़ लगभग 20 सालों से है इसमें आम आदमी पार्टी कैसे अपना जन आधार बनाएगी ? उन्होंने बताया कि पंजाब में प्रकाश सिंह बादल नौ बार विधानसभा चुनाव जीत चुके थे चुनाव का एक माह रह गया था आम आदमी पार्टी ने वहां के मतदाताओं को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के काम करने की शैली एवं पार्टी का विजन समझाया और प्रकाश सिंह बादल को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ने 30,000 वोटो से हराया । उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में भी सक्रिय हो चुकी है। मध्य प्रदेश को दोनों बड़े राजनीतिक दलों ने बारी-बारी से भ्रष्टाचार करके लूट मचाई है। प्रदेश की जनता दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है एवं प्रदेश में परिवर्तन चाहती है । आम आदमी पार्टी प्रदेशवासियों की मूल आवश्यकताओं शिक्षा, स्वास्थ्य ,कृषि एवं किसान के कल्याण तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है । निश्चित ही आम आदमी पार्टी को प्रदेश में सफलता मिलेगी।
वही सेमरी हरचंद के समाजसेवी उमेश मित्तल की बात करें तो वह भी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं । 2013 में उन्होंने भी भारतीय जनता पार्टी से टिकट मांगा था एवं पर्चा भी भरा था परंतु राजनीतिक कारणवश एवं पार्टी के बड़े पदाधिकारी के दबाव के चलते उन्हें पर्चा वापस लेना पड़ा । वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने भाजपा के पूर्व  मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरताज सिंह के कांग्रेस में चले जाने के साथ ही सोहागपुर विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल पलिया के सोहागपुर विधानसभा के चुनाव प्रचार में कॉफी सक्रीय होकर प्रचार किया था। इस स्थिति में यदि आम आदमी पार्टी से उमेश मित्तल को टिकट मिलता है तो उनके भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं से पारिवारिक संबंध है । वन औषधियो का उपयोग करके जैसे आग से जले व्यक्ति को निशुल्क दवा देते हैं । नगर में अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर उन्होंने हिस्सा लिया है जिसके कारण उनकी आम मतदाता तक सीधी पहुंच है । आम आदमी पार्टी से टिकट मिलने पर निश्चित ही विधानसभा 2023 का चुनाव सोहागपुर विधानसभा के लिए त्रिकोणी एवं रोमांचक होगा इसमें कोई संदेह नहीं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर  अवि प्रसाद ने शाम को जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के सलैया फाटक के पास हुई शुक्रवार को बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना

कलेक्टर  अवि प्रसाद ने शाम को जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के सलैया फाटक के पास हुई शुक्रवार को बस दुर्घटना के घायलों का कुशलक्षेम जाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d