कटनी।नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा लगभग 38 लाख 86 हजार की लागत से वीर सावरकर वार्ड स्थित आधार काप में श्रीराम जानकी मंदिर के पास रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।महापौर ने वार्ड की नागरिक श्रीमति अर्चना मोइत्रा से भूमिपूजन कराया।
श्री सुधीर मोइत्रा के निवास से श्री संजय गुरू के निवास के आगे तक लगभग 11 लाख 75 हजार की लागत से सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
इसके साथ ही आधारकाप के विभिन्न मार्गो पर लगभग 18 लाख 97 हजार की लागत से सी सी रोड निर्माण कार्य व आधार काप के विभिनन मार्गो पर लगभग 8 लाख 14 हजार की लागत से सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।आधार काप क्षेत्र में कुल लगभग 38 लाख 86 हजार रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य श्रीमती बीना बैनर्जी श्री सुभाष साहू रमेश सोनी वार्ड पार्षद राजेश भास्कर शकुंतला सोनी सीमा श्रीवास्तव सुमित्रा रावत प्रभा गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता श्याम पंजवानी ओम प्रकाश बल्ली सोनी ओमी अहिरवार उपयंत्री अश्वनी पांडे श्रीमती विद्या द्विवेदी प्रतिभा सिंह गीता गुप्ता आशा निषाद सीमा सौंधिया सुनीता तिवारी सुनीता जायसवाल सर्वश्री रामदत्त तिवारी धर्मदास गुप्ता अशोक सौंधिया राजीव सक्सेना चंद्रभान सोनी अमर पुरुस्वानी संतराम गुप्ता बाबूलाल अवधिया पवन सौंधिया संजेश गुप्ता संजय पांडे आलोक द्विवेदी दर्शन गुप्ता जीतेन्द्र वर्मा गोपाल अग्रहरि दुलीचंद गुप्ता एवं वार्ड के नागरिकगण उपस्थित रहे।


