नगरीय क्षेत्र में 91 अनाधिकृत कालोनिया चिन्हित 87 कालोनियों के ले.आउट तैयार कर प्रकाशन 78 कालोनियों में फरवरी.मार्च से भवन निर्माण अनुज्ञा जारी
कटनी।मुख्यमंत्री निवास में दिनांक 25 अगस्त 2023 को अपरान्ह 4ः00 बजे नगरीय क्षेत्र की अनाधिकृत कालोनियों को ले.आउट अनुमोदन पश्चात भवन अनुज्ञा हेतु पात्र घोषित कालोनियों का भवन अनुज्ञा वितरण कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सभी जिलों में किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि नगर निगम कटनी द्वारा 31 दिसम्बर 2016 के पूर्व अस्तित्व में आयी 91 अनाधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु चिन्हित किया गया था जिनमें से 87 कालोनियों के ले.आउट तैयार कर प्रकाशन किया जा चुका है तथा 78 कालोनियों में फरवरी.मार्च 2023 से भवन निर्माण अनुज्ञा भी जारी की जा रही है। 04 कालोनियाॅ अपात्र पाई गई है। नगर निगम कटनी द्वारा 24 आवेदकों को भवन निर्माण अनुमति भी जारी की जा चुकी है। उपरोक्त अनाधिकृत कालोनियों के ले.आउट अनुमोदन के पश्चात नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी की जा रही हैं जिससे शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएॅ भी जल्द ही प्राप्त हो सकेंगी। जिन हितधारकों को भवन निर्माण अनुज्ञा जारी की गई है उन्हें उपरोक्त कार्यक्रम भी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में नगर निगम कार्यालय स्थित एमआईसी हाॅल में किया जावेगा। नगर की शिवाजी नगर कालोनी शिव नगर जाग्रति नगर निमिया मोहल्ला वार्ड क्रंण् 01 बल्लभ नगर रचना नगर अहमद नगर रोशन नगर पाण्डेय बगीचा एवं अन्य स्थानों पर चिन्हित कालोनियों के ले.आउट का अनुमोदन नगर निगम द्वारा किया गया है जिनका विस्तृत प्रकाशन भी समाचार पत्रों में किया जा चुका


