कटनी।नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा 23 अगस्त 2023 को दोपहर 2 बजे रामकृष्ण परमहंस वार्ड स्थित चैाधरी मोहल्ला मंगलनगर में लगभग 9 लाख रूपये की लागत से सी सी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। महापौर ने वार्ड के वयोवृद्ध नागरिक श्रवण कुमार से भूमिपूजन कराया उन्होंने कहा वार्ड के विकास कार्य के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे है लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है । इस मौके पर पार्षद सुभाष शिब्बू साहू बीना बैनर्जी श्रीमति शकुन्तला सोनी सीमा श्रीवास्तव प्रभा गुप्ता, सुमित्रा रावत उपयंत्री संजय मिश्रा वार्डवासी उमेश कुमार,शान्तनु दत्ता सोनू यादव बहादुर कुशवाहा की उपस्थिति रहीं।


