कटनी।नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी की अध्यक्षता एवं निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल की उपस्थिति में आज 24 अगस्त को अमृत मिशन अंतर्गत सीवरेज प्रोजेक्ट के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।बैठक में स्थल पर पर्याप्त बेरीगेटिंग एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही कार्य कराये जाने, कार्य प्रारंभ करने की सूचना इत्यादि की जानकारी का बोर्ड लगाये जाने, आम नागरिकों को कम से कम परेशानी हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने, स्थल पर कार्य करने व कार्य करते समय पार्षदों को भी अवगत कराने, टीम बढ़ाये जाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने, निकाय के अधिकारी/कर्मचारी व पीडीएमसी पर्याप्त मानीटरिंग करने, नगर निगम सीमांतर्गत जहाॅ भी नवीन सड़के प्रस्तावित/स्वीकृत है वहाॅ पर यदि सीवर लाइन का कार्य किया जाना है तो उन स्थलों में पहले सीवर लाइन डालें, ठेकेदार को कंट्रोल रूम बनाकर दूरभाष नंबर से नागरिकों को अवगत कराये जाने व शहर के नागरिकों से सहयोग की अपील करने के निर्देश दिये गये।
समीक्षा बैठक में निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल,एमआईसी सदस्य द्धय संतोष शुक्ला, सुभाष शिब्बू साहू, पार्षद श्याम पंजवानी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, राजेश भास्कर कार्यपालन यंत्री के.पी. शर्मा, प्र.सहा.यंत्री अश्विनी पाण्डेय पीडीएमसी के अधिकारी सीवर लाइन के ठेकेदार जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. गुजरात के प्रतिनिधि व उनकी टीम की उपस्थिति रही।


