25 अगस्त को होगी ओलंपियाड परीक्षा__25 अगस्त को मध्यप्रदेश के सभी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में जन शिक्षा केंद्र स्तरीय ओलंपियाड का आयोजन होने जा रहा है।जानकारी देते हुए बी आर सी रीठी श्री राकेश सिन्नरकर ने बताया कि आगामी 25 अगस्त को विकासखंड रीठी के 7 जन शिक्षा केन्द्रों में कुल 1892 विद्यार्थी ओलंपियाड में सम्मिलित होंगे।कक्षा 2से3 में 529 विद्यार्थी हिंदी,अंग्रेजी और गणित विषयों की,कक्षा 4 से 5 के 536 विद्यार्थी हिंदी,अंग्रेजी,गणित और पर्यावरण विषयो की तथा कक्षा 6 से 8 के827 विद्यार्थी हिंदी, अंग्रेजी, गणित,संस्कृत,विज्ञान और प्रधान मंच की परीक्षा में सम्मिलित होंगे।सभी विद्यार्थियों के लिए जन शिक्षा केंद्र ही परीक्षा केंद्र होगा तथा जन शिक्षा केंद्र प्रभारी केंद्राध्यक्ष होंगे।विकासखंड स्तर पर परीक्षा के सफल संचालन हेतु BAC, जन शिक्षक और पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।सभी पालकों से आग्रह है कि वे अपने बच्चो को ओलंपियाड में अनिवार्यतः शामिल कराएं।
हरिशंकर बेन


