कटनी। पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा खनन माफियाओ पर सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके पालन मे अति. पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन मे थाना कुठला पुलिस द्वारा अवैध उत्खनन कर परिवहन करते हुए 02 हाईवा आज जब्त किये गए
करवाई के संबंध में जानकारी देते हुए कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया की आज 22 अगस्त को मुखबिर ने सूचना दी की कुछ लोग अवैध उत्खनन कर मुरुम से भरे दो हाईवा क्रमांक एमपी 20 एचबी 5857 एवं एमपी 20 एचबी 6148 चाका बायपास से लेकर जा रहे है। सूचना पर मुरुम लोड किये हुये दो हाईवा ट्रक खडोला से चाका बायपास की ओर जाते हुए पकड़ा गया। थाने के स्टाफ की मदद से हाइवा को रोका गया और ड्राईवर रामप्रताप यादव पिता शंभू यादव उम्र 40 साल निवासी देवरामोलहाई थाना रामनगर जिला सतना व संदीप यादव पिता राजबहोर यादव उम्र 26 साल निवासी मऊगंज थाना मऊगंज जिला मऊगंज (जिला रीवा) से मुरूम के उत्खनन करने संबंधी अनुमति से संबंधित दस्तावेजो के संबंध मे पूछा गया। जब चालक कोई दस्तावेज नही होना बताये। जिनके कब्जे से मौके पर मुताविक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहो के उपरोक्त दोनो वाहनों को वैधनिक कार्यवाही करते हुए इस्तगासा क्रमांक 05/2022 धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया।
करवाई में थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे के निर्देशन में प्रआर. प्रआर. 79 नंदकिशोर, आर. 599 सतेन्द्र सिंह, आर. 596 आशुतोष यादव एवं आर. 422 अभय यादव की विशेष भूमिका रही


