कटनी – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत 23 से 60 आयु की विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खाते में दी जा रही है। 21 से 23 वर्ष आयु की एवं परिवार में ट्रेक्टर वाली महिलाओं के आवेदन 25 जुलाई से 20 अगस्त तक लिये गए है। इन आवेदक महिलाओं की अनंतिम सूची 21 अगस्त को नगरीय निकायों के वार्ड एवं ग्राम पंचायतों में चस्पा कर दी गई है। इस अनंतिम सूची पर 25 अगस्त तक आनलाइन दावे आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकते है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि 21 से 23 वर्ष आयु एवं ट्रेक्टर वाली महिलाओं की अनंतिम सूची पर 25 अगस्त तक दावे-आपत्तियाँ दर्ज कराई जा सकती हैं। दावे-आपत्तियों का 26 से 29 अगस्त तक निराकरण किया जाएगा। पात्र महिलाओं की अंतिम सूची 31 अगस्त को जारी की जाएगी तथा 01 सितम्बर से 03 सितम्बर तक स्वीकृति पत्रों का वितरण किया जाएगा। इन नवीन महिला हितग्राहियों को 10 सितम्बर को योजना की प्रथम किश्त का भुगतान किया जाएगा। अगले माह में प्रत्येह माह की 10 तारीख को योजना की किश्त अंतरित की जायेगी।


