कटनी शासकीय हाई स्कूल ग्राम गनियारी में विद्युत व्यवस्था न होने संबंधी जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसके तत्काल निराकरण के निर्देश जिला शिक्षा केंद्र को दिए गए। निर्देश के पालन में की गई जांच में पता चला कि बिजली का तार टूटा होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित थी। जिसके संबंध में विद्युत विभाग को सूचना देकर सुधार कार्य करा कर हाई स्कूल में विद्युत आपूर्ति बहाल की गई है।


