रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, सीएमओ रितु मेहरा,
सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ठाकुर ने रखी के त्योहारी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने दुकानों की साइज देखें और दुकानदारों से बातचीत की। नगर पालिका की राजस्व टीम ने नगरपालिका अध्यक्ष को बताया कि अब तक 56 दुकानों के लिए रसीद कट चुकी हैं । प्रति दुकान ₹600 की रसीद काटी जा रही है और टोटल रजिस्ट्रेशन 80 दुकानदारों के हुए हैं । नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने राजस्व टीम को कहा कि यहां पर सारी व्यवस्थाएं देख लें इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष ने यातायात पुलिस को भी कहा है कि वह त्यौहार तक बाजार में यातायात की व्यवस्था अच्छी बनाकर रखें। सड़कों पर वाहन यहां वहां खड़े न होने दें। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ के साथ बस स्टैंड प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। बस स्टैंड पर बीओटी मोड में प्रतीक्षालय का पुनर्निर्माण हो रहा है। यहां पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था के साथ ही टॉयलेट बनाए जा रहे हैं।
स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए अलग दुकान लगेगी –
विधायक डॉ सीतासरन शर्मा की मंशा के अनुरूप नगरपालिका बाजार में स्व सहायता समूह की महिलाओं को होम मेड राखी बेचने के लिए एक दुकान उपलब्ध कराएगी।


