• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

चौरसिया दिवस के रूप में मनाया नागपंचमी पर्व,दो दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति

by Manish Gautam Chiefeditor
August 22, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। चौरसिया समाज का देश के निर्माण में बड़ा योगदान है, आपके समाज से में शुरू से ही जुड़ा हुआ हूं। मैने इस समाज के लोगों को उन्नति करते हुए देखा है , मुझे इस बात की खुशी है कि समाज द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में मुझे आने का अवसर मिलता है। उक्त उदगार क्षेत्र के विधायक डॉ सीतासरन शर्मा ने नागपंचमी पर्व पर चौरसिया समाज द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए । डॉ शर्मा ने कहा कि मेरा सौभाग्य की मुझे आज इस कार्यक्रम में और रुद्राभिषेक एवं महाआरती में शामिल होने का अवसर मिला है ,उन्होंने समाज के सभी लोगों को नाग पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दी। चौरसिया समाज द्वारा नाग पंचमी उत्सव चौरसिया दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए प्रथम दिन सूरजगंज स्थित सरला भवन में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद, प्रतियोगिताएं एवं महिलाओं के लिए फायर कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल ,नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा कांत पांडे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल उपस्थित थे। तो दूसरे दिन क्षेत्र के विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि ग्रुप में उपस्थित थे। प्रथम दिन बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य गायन,भाषण , चित्रकला, प्रतियोगिता आयोजित की गई तो महिलाओं के लिए फायर लेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के प्रतिभावान बच्चों को भी मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।फायर लेस कुकिंग प्रतियोगिता में श्रीमती शालिनी चौरसिया प्रथम ,रचना चौरसिया द्वितीय एवं नेहा चौरसिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष पुरस्कार कुमारी प्रिया एवं श्रीमती गीता चौरसिया को प्रदान किया गया । इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में नम्रता आनंद चौरसिया, प्रथम जान्हवी चौरसिया, द्वितीय एवं मानसी चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे। सभी को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए । कार्यक्रम के दौरान उन्नति चौरसिया को राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता के लिए, नारायण चौरसिया को रोटरी क्लब के लिए एवं पत्रकार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव भारद्वाज को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज की बुजुर्ग महिलाओं एवं वृद्ध जनों का एवं संरक्षक मंडल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मानक अग्रवाल , शिवाकांत गुड्डन पांडे, पत्रकार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव भारद्वाज एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल का भी शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी धारा चौरसिया एवं श्रीमती श्वेता चौरसिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन नारायण चौरसिया ने किया। आयोजन के दूसरे दिन नागपंचमी पर बूढ़ी माता मंदिर स्थित नाग देवता के मंदिर में समाज द्वारा रुद्राभिषेक एवं नाग देवता के अभिषेक एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक डॉ सीताशरण शर्मा उपस्थित थे उनका भी मालाओं से सम्मान किया गया। कार्यक्रम को आयोजित करने एवं सफल बनाने में चौरसिया समाज के अध्यक्ष अरुण चौरसिया, उपाध्यक्ष केतन चौरसिया ,सचिव राजकुमार चौरसिया, सहसचिव रोहित चौरसिया, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, सह कोषाध्यक्ष शशांक राज चौरसिया, महिला महिला मंडल की अध्यक्ष गीतांजलि चौरसिया, उपाध्यक्ष स्वाति चौरसिया, सचिव संतोष चौरसिया, उपासना चौरसिया कोषाध्यक्ष चौरसिया , सह कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों में जगदीश प्रसाद चौरसिया,भैरव प्रसाद चौरसिया, एड दिनेश कुमार चौरसिया, संतोष चौरसिया विष्णु प्रसाद चौरसिया, रजनीकांत चौरसिया,कमल भारद्वाज,दुर्गा प्रसाद चौरसिया, कमल चौरसिया समाज के बड़ी संख्या में महिला पुरुष युवतियां थे ।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

बिहार से आए विधायक ने लिया संगठनात्‍मक और जनसंपर्क की दृष्टि से फीडबैक,वृंदावन गार्डन में आयोजित हुई भाजपा नगर मंडल की बैठक,पांच घंटे चली बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से की प्रवासी विधायक विनोद नारायण झा ने चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.