• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

बिहार से आए विधायक ने लिया संगठनात्‍मक और जनसंपर्क की दृष्टि से फीडबैक,वृंदावन गार्डन में आयोजित हुई भाजपा नगर मंडल की बैठक,पांच घंटे चली बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से की प्रवासी विधायक विनोद नारायण झा ने चर्चा

by Manish Gautam Chiefeditor
August 22, 2023
in नर्मदापुरम
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों से पहले मतदाताओं तक पहुंचने के लिए ‘विधायक प्रवास अभियान’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व मधुवनी जिले की बेनीपट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने भाजपा इटारसी नगर मंडल की संगठनात्‍मक और जनसंपर्क की दृष्टि से बैठक की। उन्‍होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा समाज के विभिन्‍न वर्गों से जुडे नागरिकों से संवाद करते हुए फीडबैक लिया। उन्‍होंने यहां कार्यकर्ताओं को बताया कि मप्र में भाजपा की ही सरकार क्यों जरूरी है। बताया कि मप्र विधानसभा के परिणामों का कितना असर लोकसभा चुनाव 2024 पर पड़ेगा। लोकसभा चुनाव से पहले आइएनडीआइए गठबंधन किस तरह देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, यह भी कार्यकर्ताओं को बताया। उन्‍होंने साफ तौर पर कहा कि युद्ध के लिए सेनाएं तैयार हैं। उन्‍होंने बूथ अध्‍यक्षों को सेनापति बताया। कहा कि बूथ जीता तो चुनाव जीता स्‍लोगन पार्टी ने बूथ की महत्‍ता को जानकर ही दिया है। उन्‍होंने बूथ अध्‍यक्षों से कहा कि जितने भी बडे नेता है सभी अपने अपने बूथ के अध्‍यक्ष हैं, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नडडा भी अपने बूथ के अध्‍यक्ष हैं। इसलिए आपकी उपयोगिता पार्टी में सबसे ऊपर है, हम बूथ जीतते हैं तो हमें कोई हरा नहीं सकता।
बैठक में मप्र विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष व नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, विधानसभा संयोजक विश्‍वनाथ सिंघल, मप्र तैराकी संघ प्रदेश अध्‍यक्ष पीयूष शर्मा, वरिष्‍ठ नेता हरवंश हूरा, नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे,अभियान के संयोजक जिला उपाध्‍यक्ष राजेश तिवारी, मंडल के प्रभारी जिला उपाध्‍यक्ष सुनील राठौर,जिला उपाध्‍यक्ष कल्‍पेश अग्रवाल, वरिष्‍ठ भाजपा नेता हंस राय, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्‍यक्ष जयकिशोर चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्‍यक्ष राजू बकोरिया, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्‍यक्ष डॉ नीरज जैन, भाजपा मंडल महामंत्री राहुल चौरे, भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी राजा तिवारी, अभिषेक तिवारी, मंडल उपाध्‍यक्ष शैलेंद्र दुबे, प्रदीप रैकवार, अभिषेक सोनी, प्रतीक शुक्‍ला, अभिनव शर्मा, नगर मंत्री रिषभ दुबे, विधि पचौरी, सीमा सोनी, आईटी सेल से गौरव बडकुर, सौरभ मेहरा, नरेंद्र राजपूत, अनुज कुरेरिया, राजू अग्रवाल, संजीव मेषकर,
महिला मोर्चा अध्‍यक्ष जाग्रति भदौरिया, युवा मोर्चा अध्‍यक्ष अभिषेक निर्मल, किसान मोर्चा अध्‍यक्ष पप्‍पू पटेल,एससी मोर्चा अध्‍यक्ष आनंद ऊंटवार, ओबीसी मोर्चा अध्‍यक्ष राहुल पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक रंजीत चावला, मनीष ठाकुर, पुरन मेषकर, प्रमोद पगारे, नितिन व्‍यास, संदेश मालोनिया, लक्ष्‍मीनारायण चौहान, नेपाल चक्रवति, पार्षद सभापति गीता पटेल, अमृता ठाकुर, राकेश जाधव, नाजिया बेगम, अमित विश्‍वास, मनीषा कौर बंजारा, राहुल प्रधान, शुभम गौर, कुंदन गौर, मनीषा अग्रवाल, कीर्ति दुबे, जिम्‍मी कैथवास, गोपाल शर्मा, शुभम राठौड सहित अन्‍य मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्‍वागत भाषण नगर मंडल के उपाध्‍यक्ष शैलेंद्र दुबे ने दिया और संचालन नगर मंडल महामंत्री राहुल चौरे ने किया।

अलग सत्रों में बैठक कर लिया फीडबैक –

बिहार से आए विधायक विनोद नारायण झा ने पांच सत्रों में फीडबैक लिया और कार्याकर्ता से संवाद किया। पहला सत्र मंडल पदाधिकारियों, मोर्चा अध्‍यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्‍यक्षों के साथ बैठक की। दूसरे सत्र में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्‍यक्षों के साथ संवाद किया। तीसरे सत्र में पार्षद व समस्‍त मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं अंतिम सत्र समाज के बुद्धिजीवि वर्ग, वरिष्‍ठ भाजपा नेता, वकील, व्‍यापारी, पत्रकार व अन्‍य वर्गों से संवाद किया। बैठक में मंडल के 40 बूथ अध्‍यक्ष, सभी शक्ति केंद्र संयोजक, पार्षद व मोर्चा अध्‍यक्ष से संवाद किया। प्रवासी विधायक झा ने बूथ अध्‍यक्षों से उनके कार्यों पर चर्चा की।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर अवि प्रसाद ने गौरा में पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये किया मंजूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.