रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह ने आचार संहिता से पूर्व नर्मदापुरम जिले के थानों में नवागत थाना प्रभारियो की नियुक्ति के आदेश जारी किए है। इस प्रकार नर्मदापुरम कोतवाली थाने की कमान निरीक्षक सौरभ पांडे को, इटारसी थाना प्रभारी बनाए गए गौरव सिंह बुंदेला, बनखेड़ी थाने की कमान सुधाकर बारस्कर को, स्टेशन रोड पिपरिया थाने की कमान रमजू उइके, पिपरिया थाना मंगलवारा बनाया गया गिरीश त्रिपाठी को,उषा मरावी थाना प्रभारी सिवनी मालवा, उमाशंकर यादव थाना प्रभारी पचमढ़ी एवं चंद्रकांत पटेल को थाना प्रभारी सोहागपुर बनाया गया है। उक्त आदेश नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह ने जारी किए है।


