टिमरनी
गोंदागांव नर्मदा के पावन तट से टिमरनी विधाय सभा के विधाय कुंवर संजय शाह द्वारा कावड़ यात्रा प्रारंभ की गई ।सर्वप्रथम मां नर्मदा जी के गोंदागांव घाट पर पूजन अर्चन कर कलश में जल भरकर टिमरनी के लिए प्रस्थान किया गया। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया वहीं कहीं जगह कावड़ यात्रियों के लिए सल्फर हार का भी प्रबंध किया गया। विधायक कुंवर संजय शाह के समर्थकों के द्वारा विशाल वाहनों के साथ कावड़ यात्रा टिमरनी के प्राचीन शंकर मंदिर पहुंची जहां विधायक कुंवर संजय शाह द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया वहीं सभी देशवासी एवं विधानसभा वासियों के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस कावड़ यात्रा में विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
टिमरनी से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


