जिला ब्यूरो चीफ मयंक जैन
जबेरा – पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा ब अवैध शराब की बिक्री पर लगाम लगाने सभी थानों को निर्देशित किया गया था जिस पर आज एसडीओपी तेंदूखेड़ा देवी सिंह ठाकुर ने जबेरा थाना का निरीक्षण किया।थाना प्रभारी एसआर रिछारिया सहित स्टाप से अपराधो की जानकारी लेते कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। एसडीओपी देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टा ,अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए यदि ऐसा होता है तो तत्काल कार्यवाही करें। निगरानीसुदा गुंडा बदमाशों को बुलाकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्यवाही करने की हिदायत दी।
इसके साथ ही थाना प्रभारी आरएस रिछारिया अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर लगातार स्थाई वारंटी की धरपकड़ जारी है इसी क्रम में आज थानाअंतर्गत अपराध क्रमांक 316/18 धारा 13 जुआ एक्ट के स्थाई वारंटी दसरथ पिता रेवा राम वसोर को पड़कने में सफलता प्राप्त की । उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आर एस रिछारिया ,एसआई सियाराम सिंह, प्रधान आरक्षक देवेंद्र रैकवार , रनमत सिंह ,गौरव शुक्ला ,महिला आरक्षक सोनम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


