रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम/17,अगस्त,2023। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही निरंतर जारी है। खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए बुधवार को तवा नदी से रेत का अवैध उत्खनन / परिवहन करते हुए पाए जाने पर डंपर क्रमांक – MP40BL3201 को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार तहसील नर्मदापुरम के ग्राम-होरियापीपर से 01 ट्रैक्टर ट्राली आयशर 485 बिना नंबर को रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त जब्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।
जिला खनिज अधिकारी श्री दिवेश मरकाम ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा ग्राम कीरपुरा, तहसील माखननगर में रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर नदी के पास संभावित मार्गों पर जेसीबी मशीन से गड्ढे कर रोकथाम की कार्यवाही की गयी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन / परिवहन के 142 प्रकरण पंजीबद्ध कर एक करोड़ दस लाख रुपये का अर्थदंड खनिज मद में जमा कराया गया है।


